समाचार देखते वक्त ऐसी कई चीज़ें हैं जो हमारा ध्यान आकर्षितकरती हैं| कुछ ही दिन पहले, एन डी टी वी द्वारा पेश की गई एक ख़बरने मेरा ध्यान आकर्षित किया| यह ख़बर थी जानवरों के अधिकार केलिए लड़ने वाली एवं जानी मानी राजनेता मेनेका गाँधी के सुपुत्रवरुण गाँधी की| श्री इन्द्रा गाँधी के नाती, एवं श्री पंडित जवाहरलालनेहरू के पर-नाती, वरुण गाँधी ने हाल ही में पिल्भित में अपने पहलेचुनाव अभियान में कई आपत्तिजनक शब्दों एवं वाक्यांशों का प्रयोगकिया| वरुण लोक सभा के चुनाव पिल्भित से लडेंगे, जहाँ से उनकी माँ पाँच बार विजयी रहीं हैं|
किसी ने भी वरुण गाँधी से यह उम्मीद नही की थी के वह मुसलमानों पर सीधा निशाना तानेंगे| उन्होंने साफ़ शब्दोंमें कहा "सारे हिंदू इस तरफ़ हो जाओ और बाकियों को पाकिस्तान भेज दो"| वरुण गाँधी द्वारा की गई इस हरकतपर भारतीय जनता पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई किंतु भाजपा ने एक पार्टी के रूप में चुप्पी साधी हुईहै| कांग्रेस ने मौके का सही फायदा उठाते हुए वरुण गाँधी की राहुल गाँधी से तुलना की|
सवाल यह है कि क्या यही है हमारी युवा राजनीति? भारत ने पिछले कुछ सालों में कई सांप्रदायिक दंगे देखे हैं, चाहेवह गोधरा काण्ड हो या फिर अयोध्या काण्ड या कंधमाल के दंगे हों, भारतवासी अब किसी प्रकार के सांप्रदायिकदंगे नही चाहते| अर्ध साक्षर ग्रामीण जनसँख्या को अपनी और खीचना आसन है, किंतु अब भारत जागरूक हों गयाहै| यह हम पर निर्भर है कि हम ऐसे भाषण सुने या न सुने| तो आप क्या चाहते हैं?
वरुण गाँधी: क्या यही हैं आज के युवा नेता?
Youth Ki Awaaz, Thursday, March 19, 2009भारत और दंगे!!!
Youth Ki Awaaz, Wednesday, March 11, 2009कुछ दिन पहले की ही बात है, हिंदुस्तान टाईम्स में छपे एक लेख ने मेरा ध्यान आकर्षित किया| वह लेख भारत मेंहुए जाने माने गोधरा काण्ड के बारे में था| ऐसा नही है कि मुझे इस हादसे की जानकारी नही थी, बस हुआ कुछ यूँकी में उस लेख को पढने के लिए जिज्ञासु हो गया| उस अतिउत्तम लेख को पढने के साथ ही मैंने गूगल पे लोग इनकर के भारत में हुए कई दंगो के बारे में सूचना इकट्ठी करी| दंगो के बारे में जानकारी पढ़के न केवल मेरे होश उड़गए, साथ ही मेरी भावनाएं उत्तेजित हो गई| गुजरात में हुए सांप्रदायिक दंगे, गोधरा ट्रेन को जलाये जाने का हीपरिणाम था| सितम्बर २००८ को, गोधरा कमीशन की रिपोर्ट ने इस बात की पुष्टि की थी कि गोधरा ट्रेन कोमुसलमानों के एक गुट्ट द्वारा जला दिया गया था|
एक ऐसी घटना जिसने मुझे असमंजस में डाल दिया, थी, एक पूर्व कांग्रेस एम् पी, एहसान जाफरी की हत्या| एहसान जाफरी को एक हिंदू समूह ने घेर लिया था| सूत्रों की मानें तो एहसान ने पुलिस, आदि मंत्रियों, एवं गुजरातके मुख्यमंत्री से भी सहायता का अनुरोध किया था, किंतु उनकी सहायता को कोई नही आया| अंततः, उन्हें और ५०आदि मुसलमानों को जिंदा जला दिया गया था| सरकारी सूत्रों की मानें तो कुल मिला कर करीब १०४४ लोगों कीहत्या हुई, जिसमें २५४हिंदू, और ७९० मुस्लिम थे|
इन दंगो के बारे में जान कर मेरी जिज्ञासा और बढ़ गई| मैंने भारत में हुए सब ही दंगो के बारे में जानकारी इकठ्ठाकी एवं उसे पढ़ा| इन सब ही दंगो के बारे में पढ़ कर मुझे ऐसा महसूस हुआ कि दंगे, भारत में एक ढंग बन गए हैं| अगर हलकी सी भी तकलीफ हुई तो लोग मार-काट करने पर उतावले हो उठते हैं| भारत वासियों को, एकजमूरियत का हिस्सा होने के नाते इन सब ही हादसों कि निंदा करनी चाहिए| हमें धर्म एवं जाती से पहले देश केबारे में सोचना चाहिए| क्या हम दूसरों के हाथों की कटपुतली हैं? क्या हमने चूडियाँ पहनी हुई हैं?
आवाज़ उठाओ, विचार बदलो!!!
