सबसे मुश्किल कार्य देश को बदलना नहीं, खुद में बदलाव लाना है|
Showing posts with label Anshul. Show all posts
Showing posts with label Anshul. Show all posts

भारत और दंगे!!!

कुछ दिन पहले की ही बात है, हिंदुस्तान टाईम्स में छपे एक लेख ने मेरा ध्यान आकर्षित किया| वह लेख भारत मेंहुए जाने माने गोधरा काण्ड के बारे में था| ऐसा नही है कि मुझे इस हादसे की जानकारी नही थी, बस हुआ कुछ यूँकी में उस लेख को पढने के लिए जिज्ञासु हो गया| उस अतिउत्तम लेख को पढने के साथ ही मैंने गूगल पे लोग इनकर के भारत में हुए कई दंगो के बारे में सूचना इकट्ठी करी| दंगो के बारे में जानकारी पढ़के न केवल मेरे होश उड़गए, साथ ही मेरी भावनाएं उत्तेजित हो गई| गुजरात में हुए सांप्रदायिक दंगे, गोधरा ट्रेन को जलाये जाने का हीपरिणाम था| सितम्बर २००८ को, गोधरा कमीशन की रिपोर्ट ने इस बात की पुष्टि की थी कि गोधरा ट्रेन कोमुसलमानों के एक गुट्ट द्वारा जला दिया गया था|

एक ऐसी घटना जिसने मुझे असमंजस में डाल दिया, थी, एक पूर्व कांग्रेस एम् पी, एहसान जाफरी की हत्या| एहसान जाफरी को एक हिंदू समूह ने घेर लिया था| सूत्रों की मानें तो एहसान ने पुलिस, आदि मंत्रियों, एवं गुजरातके मुख्यमंत्री से भी सहायता का अनुरोध किया था, किंतु उनकी सहायता को कोई नही आया| अंततः, उन्हें और ५०आदि मुसलमानों को जिंदा जला दिया गया था| सरकारी सूत्रों की मानें तो कुल मिला कर करीब १०४४ लोगों कीहत्या हुई, जिसमें २५४हिंदू, और ७९० मुस्लिम थे|

इन दंगो के बारे में जान कर मेरी जिज्ञासा और बढ़ गई| मैंने भारत में हुए सब ही दंगो के बारे में जानकारी इकठ्ठाकी एवं उसे पढ़ा| इन सब ही दंगो के बारे में पढ़ कर मुझे ऐसा महसूस हुआ कि दंगे, भारत में एक ढंग बन गए हैं| अगर हलकी सी भी तकलीफ हुई तो लोग मार-काट करने पर उतावले हो उठते हैं| भारत वासियों को, एकजमूरियत का हिस्सा होने के नाते इन सब ही हादसों कि निंदा करनी चाहिए| हमें धर्म एवं जाती से पहले देश केबारे में सोचना चाहिए| क्या हम दूसरों के हाथों की कटपुतली हैं? क्या हमने चूडियाँ पहनी हुई हैं?
आवाज़ उठाओ, विचार बदलो!!!

Read full article......

वातावरण को बचाओ, खुद को बचाओ...

इस विशाल दुनिया में कई प्रकार के देश, समुद्र, महासागर, द्वीप, जंगल, आदि हैं| प्रकृति की इन्ही सुन्दर एवंसुनहरे स्थानों पर वास है कई अलग-अलग प्रकार की जन-जातियाँ| विशेषज्ञों के अनुसार, इस दुनिया में लगभगमिलियन जन-जातियाँ हैं| उनका यह भी मानना है कि यह अनुमान प्रजातियों की वास्तविक संख्या से कईगुना कम है|

ये दुनिया विशाल है, और इसके हर एक कोने में प्रजातियों की उपस्तिथि के कारण विशेषज्ञों के लिए इनका सहीअनुमान लगाना लगभग नामुमकिन है| यह सब सुनने मैं तो बहुत आकर्षित लगता है|
किन्तु वास्तविकता एक अलग कहानी कहती है| विशेषज्ञों का यह एहसास है कि दुनिया भर कि प्रजातियाँ एकपृष्ठभूमि दर से विलुप्त हो रहीं हैं| हर साल, लाख प्रति एक प्रजाति विलुप्त हो रहीं हैं| हमारी समझ के मुताबिक, पिछले 439 वर्षों में, 5 बड़ी प्रजातियों के विलुप्त होने के कारण, दुनिया का रूप काफी हद्द तक बदल चूका है| अटकलें तो कई हैं, किन्तु "नेचर मैगजीन" के विश्लेषण के अनुसार, जैविक विविधता (biological diversity) कोअपने पुनर्निर्माण के समीप आने में ही 10 मिलियन वर्ष लग जाते हैं|

विलुप्तता के कारण पहले से कई गुना बढ़ गए हैं| इसका दर चौकाने वाला है| विलुप्तता के कई कारणों में से कुछ हैं, शोषण पर वास गिरावट, कृषि मोनो संस्कृतियाँ, मानव वहन इनवेसिव प्रजातियाँ, मानव प्रेरित जलवायुपरिवर्तन-तीव्र वृद्धि, आदि| विलुप्तता केवल राइनो, बाघ या पांडा तक ही सीमित नहीं है| वर्ल्ड कन्सर्वेशन यूनियनके मूल्यांकन के मुताबिक, हर 4 में 1 स्तनधारी, आठ में एक पक्षी, तीन में एक एम्फिबियन एवं तीन में एककोनिफेर एवं आदि ग्य्म्नोस्पेर्म्स विलुप्त होने की कगार पर हैं| जांच की गयी प्रजातियों में से 40 प्रतीषद प्रजातियोंपर खतरे का साया मंडरा रहा है, जिनमें 51% रेप्तैल्ज़ 52% कीडे एवं 73% फूल पौधे शामिल हैं|

ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन भी विलुप्तता का एक बड़ा कारण है, इसके कारण साउथ अमेरिका में, पिछले 20 सालों में 70 प्रजातियाँ विलुप्त हो चुकी हैं|

इंसानी पहलू:

>मानव मांग के कारण हुए वास नुक्सान को ही विलुप्तता का मुख्य कारण माना जाता है| इंसानों द्वारा वर्षावनकी कटौती के कारण वहां के जानवरों एवं पक्षियों का घर छिन रहा है|

>जानवर और इंसान के बीच के संघर्ष के कारण प्रजातियों को मारा जाना, उनका घर उजाड़ना एवं उनका शहरोंमें भाग आना सामान्य है |

>प्रजातियाँ जिनकी भौगोलिक सीमा कम होती है, वह अक्सर शिकार आदि के मोहरे होते हैं|

>जब निवास खंडित होता है, कुछ प्रजातियों संसाधनों के न होने के कारण मरते हैं|

>और वन्यजीव व्यापार के कारण शिकार, जानवरों के लिए एक और आम खतरा हैं|

निष्कर्ष:

जीवन इस धरती का अर्क है, यह हमारी ज़िम्मेदारी है के हम उसे संरक्षित करें| भूतकाल से सीख कर, भविष्य कोसुधारें| विलुप्तता के कारणों को समाप्त कर जन जातियों एवं फूल पौधों में संतुलन बनाये रखना चाहिए|

Read full article......

सेक्स शिक्षा: क्यों निषेध?

जब भी हम अपनी ज़िन्दगी के बारे में बात करते हैं तो ऐसे कई विषय आते हैं जो हमें भौतिक रूप से प्रभावितकरते हैं और कई हमें भावनात्मक रूप में प्रभावित करते हैं| इन्ही में से कुछ विषय ऐसे भी होते हैं जो हमारे देश मेंनिषेध हैं (taboo)| किन्तु सवाल यह है की क्या वे सच मुच निषेध होने लायक हैं? क्या हमें इन विषयों की चर्चानहीं करनी चाहिए? मेरा मानना है के हमें चर्चा बिलकुल करनी चाहिए और क्यों न करें? ऐसा ही एक विषय हैसेक्स शिक्षा का|

सेक्स शिक्षा को अब तक हमारे देश में उसकी लायक स्तिथि नहीं मिली है| 16 नवम्बर, 2007 को उच्च न्यायालयने यह निर्णय लिया की सेक्स शिक्षा को 'शिक्षा का अधिकार' कानून के तेहेत, विद्यालयों की पढाई में शामिल नहींकिया जा सकता| "हम इसे मौलिक अधिकार का हिस्सा नहीं बना सकते" कहा न्यायाधीश रुमा पाल एवं ए.आरलक्ष्मनन ने, जनहित याचिका से जूझते हुए|

सेक्स शिक्षा से सम्बंधित कई मुद्दे हैं:

>आज कल सेक्स से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए युवा पत्रिकाओं, दोस्तों, वेबसाइट्स, आदि काप्रयोग करते हैं| चिंता का विषय यह है की इन ज़रियों से जो जानकारी मिलती है वह सही भी हो सकती है एवंगलत भी हो सकती है| किन्तु सेक्स शिक्षा का होना एक मात्र प्रमाणित ज्ञान एवं सही शिक्षा का ज़रिया है|

>विद्यालय में दी गयी सेक्स शिक्षा, युवाओं की सेक्स सम्बंधित जानकारी को बेहतर करने के साथ ही उनकादृष्टिकोण एवं व्यवहार भी सुधारती है|

>सेक्स शिक्षा विद्यालयों में ज़रूरी है क्योकि अक्सर माता पिता ऐसे विषयों के बारे में बात करने में संकोचकरते हैं|

>यह एक तथ्य है कि आज कल, शादी से पहले सेक्स का दर बढ़ता जा रहा है| यह साफ़-साफ़ रेखांकित करताहै कि सेक्स शिक्षा कितनी आवश्यक है| सेक्स शिक्षा युवाओं को एक परिपक्व निर्णय लेने में सहायक साबितहोगी|

>सही रूप में दी गयी सेक्स शिक्षा यौन संचारित रोगों को रोकने में सहायक साबित हो सकती है|

सेक्स शिक्षा का ना होना कई प्रकार कि कुभाव्नाओं को उत्तेजित करता है, और इसके कई गलत परिणाम भी होतेहैं, जैसे, नाबालिग बलात्कार, किशोर गर्भावस्था, उच्च जोखिम व्यवहार, यौन संचारित रोग, ज्ञान कि अनुपस्तिथिके कारण कामुकता (sexuality) का दुरूपयोग|

शिक्षक यह बहस करते हैं कि उनके द्वारा सेक्स शिक्षा दिया जाना हमारे संस्कारों के खिलाफ है| माता पिता इसविषय की चर्चा करने से संकोच करते हैं| सहकर्मी एवं दोस्त इस विषय का मज़ाक उडाते हैं|

किन्तु सवाल यह है कि कौन देगा सेक्स शिक्षा और हम कब समझेंगे इसकी ज़रुरत? माता पिता को अपने बच्चोंसे इस विषय में एक निष्पक्ष ढंग से बात करनी चाहिए, विद्यालयों में बच्चों को इस विषय के बारे में शिक्षित कियाजाना चाहिए एवं उन्हें इस शिक्षा का सही उपयोग सिखाना चाहिए| युवाओं को इस शिक्षा का दुरूपयोग ना करतेहुए इसे बाटना चाहिए|

तो आइये शर्म छोडें और एक नए वातावरण को आमंत्रित करें|

Read full article......

घूरना मना है


भारत में कई प्रकार की भाषांए हैं, कई प्रकार के शहर हैं, और कई प्रकार के लोग हैं| हम कहाँ जा रहे हैं ये केवल हमेंखुद ही पता है, किन्तु हम अपनी राहों को क्या रूप दे रहे हैं यह सवाल हमें खुद से पूछना है| कहा जाता है की हमजो भी गलत काम इस जीवन में करते हैं, हमें उसका परिणाम कभी न कभी भुगतना पड़ता है| वैसे तो ये सब बातेंकिताबी हैं किन्तु सच तो यह हैं की हमें अपने आदतों को सुधार कर आगे बढ़ना चाहिए| ऐसी कई आदतें हैं जोहमारे देश में पाई जाती हैं और जिनके कारण दूसरो को असुविधा होती है|
शुरू करते हैं एक असल ज़िन्दगी की घटना से जिसको हम में से कई लोगों ने झेला है, जी हाँ झेला है, ख़ास करमहिलाओं ने| यह है घूरने की आदत| कुछ ही दिन पहले की बात है, में यूँही अपनी एक सह पाठिनी के साथ कॉलेजसे घर लौट रहा था| राह चलते हर एक इंसान ने हमें ऐसे घूरा जैसे हमने कोई अपराध कर दिया है एक साथ चलकर| कई लोग तो ऐसे घूर रहे थे जैसे उन्होंने कभी एक लड़का और लड़की को साथ नहीं देखा है| न केवल ये, ऐसालग रहा था के अपनी तीखी और आपत्तिजनक नज़रों से देखकर वह हमें स्कैन कर रहे हों|



हमने उन लोगों को बिलकुल भी घास नहीं डाली, किन्तु इस घटना ने हमारे दिलोदिमाग पर एक छाप छोड़ दी| एकऐसी छाप जिसने हमें कई बातें सोचने पर मजबूर कर दिया| बातें जैसे की, क्या हमारे शहर के लोग अब भी पुरानेखयालात के हैं? क्या हमारे देश के लोगों को एक लड़का और लड़की के साथ उठने बैठने से तकलीफ है?

यह बात तो हम सबको पता है के देश में ऐसे कई संस्थान हैं जिनका मानना है की शादी से पहले एक लड़का लड़कीका साथ घूमना-फिरना हमारे संस्कारों के खिलाफ है, किन्तु हमने ऐसी उम्मीद नहीं की थी की अधिकतर लोग हमेंघूरेंगे|

जहाँ तक घूरने की बात है, तो इस "आपत्तिजनक इशारे" के शिकार कई विदेशी हुए हैं| राह चलते अगर किसी कोकोई विदेशी दिख जाता है तो उसे ऐसे घूरते हैं जैसे किसी अनोखे जीव को देख लिया हो| एक और बात जो लगभगहम सब ने देखी होगी और कई लोगों ने की भी होगी, है, अपने ही देश वासियों को विदेशी समझना| हमारे भारत मेंऐसे कई प्रदेश हैं जिनके बारे में हम कम सुनते हैं; जैसे की नागालैंड, मिजोरम, आसाम, आदि| इन प्रदेशों के लोग, दिखने में, बाकी प्रदेश के लोगों से अलग होते हैं| इसके कई कारण हैं, जैसे की, वहां का तापमान एवं मौसम, रहनेका ढंग, आदि| किन्तु जब हम ऐसे प्रदेश के लोगों को देखते हैं तो कुछ यूं घूरते हैं जैसे हमें इनके बारे में कुछ भी नापता हो, आँखें गडा के उनको शर्म से पानी पानी कर देते हैं, उन्हें अपने ही देश में पराया बना देते हैं|

यदि कोई हमें घूरता है तो हम कर भी क्या सकते हैं? घूरना कोई अपराध नहीं| है ना? एक नज़र में सामने वाले कोशर्मिंदा करना अपराध नहीं, लड़कियों को आपत्तिजनक नज़र से देखना अपराध नहीं| जेल तो नहीं भेज सकते?

क्या घूरना एक दोष है? यदि ये दोष है, तो क्या हम कभी इस दोष को अपने देशवासियों के मन से निकाल पाएंगे? कब तक हम अपने देशवासियों को पराया बनाएँगे? कब तक हम अपने देश की नारियों को शर्मसार करेंगे? कबतक हम अपने पिछडे खयालातों को अपने आज पे हावी होने देंगे? आज ये मेरे साथ हुआ, कल आपके साथ भी होसकता है| आवाज़ उठाओ, विचार बदलो|

photo source: http://img1.eyefetch.com/Portfolio%5Ckb027%5C12107.jpg

Read full article......
 
Creative Commons License
Youth Ki Awaaz by Anshul Tewari is licensed under a Creative Commons Attribution-Noncommercial-No Derivative Works 2.5 India License.
Based on a work at www.youthkiawaaz.com.
Permissions beyond the scope of this license may be available at www.youthkiawaaz.com.

PROMOTION PARTNERS: